Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अवकाश के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग कार्यालय में धरने में डटे रहे चेतराम। सोमवार से आमरण अनशन की चेतावनी।

लोहाघाट:पूर्व बकाया के कारण बना 1800 रुपये का बिजली बिल : अधिशासी अभियंता

लोहाघाट में पेयजल संकट से राहत: 30 मई तक पूरे नगर में रोस्टर के अनुसार होगी जलापूर्ति

लोहाघाट में बही योग की बयार साधकों ने किया योग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरू।

खटीमा: धर्मांतरण मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। ईसाई धर्म अपनाने को देते थे लालच

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:घरेलू गैस तो मिलेगी पर स्ट्रीट फूड, टी स्टॉल व होटल कारोबारियों की उड़ी नींद।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 12, 2026

घरेलू गैस तो मिलेगी पर स्ट्रीट फूड, टी स्टॉल व होटल कारोबारियों की उड़ी नींद।

व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने से स्ट्रीट फूड व्यवसाई व होटल कारोबारी परेशान।

व्यावसायिक सिलेंडरों ने बड़ाई शादी ब्याह वाले घरों की चिंता।

हर आदमी की चिंता एलपीजी गैस। सुबह से लग रही है लोगों की भारी भीड़।

एक तरफ आसमान छूती कीमतें और दूसरी तरफ गैस सप्लाई में कटौती। महंगाई के इस दौर में आम आदमी की रसोई और व्यापारियों के कारोबार पर दोहरी मार पड़ी है। चंपावत जनपद में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर को लेकर मचे हाहाकार के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत ने स्ट्रीट फूड कारोबारियो व होटल व्यवसाईयों की नींद उड़ा दी है। शादियों का सीजन पूरे शबाब पर है, लेकिन कैटरर्स और हलवाई खाली व्यवसायिक सिलेंडरों को लेकर परेशान हैं। हालत यह है कि जिस घर में शहनाइयां बज रही हैं, वहाँ अब खाने के मैन्यू से ज्यादा चिंता गैस सिलेंडर के इंतजाम की है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए रसोई का स्वाद अब कड़वा होता जा रहा है। डीएम चंपावत मनीष कुमार ने जनता से अपील की है पैनिक न करें। घरेलू रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है जनता नियमानुसार गैस की बुकिंग करें । मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की सप्लाई में कोई कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि व्यावसायिक गैस के इस्तेमाल पर 80% की कैपिंग लगा दी गई है। प्रशासन की कोशिश है कि अस्पतालों, छात्रावासों जैसे अति-आवश्यक क्षेत्रों में गैस की कमी न हो, लेकिन इस कटौती ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ने से लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह एक वैश्विक संकट है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक आम आदमी इस महंगाई और किल्लत की आग में झुलसता रहेगा? प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि गैस की कालाबाजारी करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। फिलहाल काफी मशक्कत के बाद घरेलू सिलेंडर तो मिल रहे हैं ।लेकिन होटल कारोबारियों के लिए आने वाले दिन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं। देखना होगा कि प्रशासन इस सप्लाई चैन को कब तक पटरी पर ला पाता है। जिले में व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाने से स्ट्रीट फूड व्यापारी काफी परेशान उन्होंने कहा व्यावसायिक सिलेंडर न मिलने से कई स्ट्रीट फूड व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह बंद हो चुका है तथा कई व्यापारियो का कारोबार बंद होने की कगार पर है ।उन्होंने कहा इसी कारोबार से उनके परिवार का भरण पोषण होता है पर व्यावसायिक सिलेंडर न मिलने से उनके कारोबार पर संकट गहरा गया है ।इनके अलावा खाने के होटल , ढाबे , मिठाई कारोबारी व टी स्टॉल चलाने वाले व्यापारी भी काफी परेशान है उन्होंने कहा अगर जल्द व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होती है तो उन लोगों को भी अपना कारोबार बंद करना पड़ेगा। जिस कारण परिवार के भरण पोषण में काफी दिक्कतें होने जा रही है ।उन्होंने शासन प्रशासन व सरकार से जल्द से जल्द व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति करने की मांग की है। व्यावसायिक सिलेंडरों की कमी से पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में होटल का कारोबार करने वाले व्यापारी भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। तो वही गैस बुकिंग की साइट से गैस बुक न होने के कारण लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं ।अब देखना है कब तक गैस आपूर्ति पूर्व की तरह सुचारू हो पाती है।

जरूरी खबरें