Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अवकाश के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग कार्यालय में धरने में डटे रहे चेतराम। सोमवार से आमरण अनशन की चेतावनी।

लोहाघाट:पूर्व बकाया के कारण बना 1800 रुपये का बिजली बिल : अधिशासी अभियंता

लोहाघाट में पेयजल संकट से राहत: 30 मई तक पूरे नगर में रोस्टर के अनुसार होगी जलापूर्ति

लोहाघाट में बही योग की बयार साधकों ने किया योग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरू।

खटीमा: धर्मांतरण मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। ईसाई धर्म अपनाने को देते थे लालच

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट में किसान दिवस' का आयोजन सीडीओ ने कृषकों को आधुनिक तकनीक अपनाने हेतु किया प्रेरित

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 12, 2026

बाराकोट में किसान दिवस' का आयोजन सीडीओ ने कृषकों को आधुनिक तकनीक अपनाने हेतु किया प्रेरित जनपद चम्पावत के विकासखंड बाराकोट के सभागार में गुरुवार को 'किसान दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख बाराकोट श्रीमती सीमा आर्या उपस्थित रहीं। जिला मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार के नोडल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के काश्तकारों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराना रहा।किसान दिवस के दौरान सभागार परिसर में कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध विकास, रीप विभाग तथा एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनका अतिथियों व कृषकों द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 150 से अधिक कृषकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा उन्नत खेती और उद्यानिकी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कृषकों की कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए काश्तकारों को उनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें कृषि विभाग से एडीओ अभिषेक, विजय शर्मा, श्री अजय देवनाथ, सूरज जायसवाल एवं सुश्री कल्पना नेगी, उद्यान विभाग से एडीओ सुनील, डेयरी विभाग से ललित कोटियाल, पशुपालन विभाग से भुवन वर्मा, रीप से श्रीमती मनीषा तथा एनआरएलएम से श्रीमती दीपा राय शामिल रहीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित कुल 29 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कृषकों को स्वरोजगार और आधुनिक खेती के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बाराकोट अवनीश कुमार उपाध्याय, जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली, विधायक प्रतिनिधि नवीन बगौली, जिला पंचायत सदस्य फर्तोला योगेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य रैघांव श्रीमती मनीषा कालाकोटी, ज्येष्ठ प्रमुख दरबान मेहता, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नारायण सिंह, पशुपालन विभाग से डॉ. टी.पी. यादव, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. रजनी पंत तथा नाबार्ड से श्रीमती स्वाति कार्की की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जरूरी खबरें