खटीमा पुलिस ने महिला की हत्या का किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Mar 04, 2024 11:12 pm
50 views
04 Mar 2024
खटीमा पुलिस ने महिला की हत्या का किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार
खटीमा कोतवाली पुलिस ने बीती 1 मार्च को ग्राम श्रीपुर बिचुवा निवासी महिला की उसके ही घर में संदिग्ध अवस्था में हुई मौत का खुलासा करते हुए हत्या के लिए दोषी पाए गए महिला के पुरुष मित्र को भेजा न्यायिक हिरासत में। खटीमा के पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 1 मार्च 2024 को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम श्रीपुर बिचुवा में एक महिला अपने ही घर में चोटिल अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़ी है। जिसका संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा फौरन एक टीम को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंची जांच टीम को श्रीमती माया देवी पत्नी छोटू सिंह अपने घर की चारपाई पर मृत अवस्था में मिली। जिनके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। जांच में पता चला कि महिला अपने घर पर अकेली रहती थी। उसका पति छोटू सिंह अल्मोड़ा में मजदूरी का काम करता है। जिसको घटना की सूचना दी गई। मृतक महिला माया देवी के पति छोटू सिंह के द्वारा 3 मार्च को कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया गया कि उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी माया देवी से मिलने श्याम सिंह राणा निवासी ग्राम कुमराहा, खटीमा आया करता था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जब अभियुक्त श्याम सिंह राणा से पूछताछ की गई तो अभियुक्त श्याम सिंह राणा ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए अपराध में प्रयुक्त आल्हा कत्ल एवं खून से सने हुए कपडों को छुपाने की जगह की तस्दीक की जहां से उन्हें बरामद कर लिया गया। श्याम सिंह ने बताया कि उसके और माया देवी के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परंतु कुछ दिनों से माया देवी कुछ अन्य व्यक्तियों से भी बात करने लगी थी। जिसके लिए अभियुक्त ने माया देवी को समझाया भी था परंतु माया देवी द्वारा लगातार अन्य व्यक्तियों से संपर्क किया जा रहा था। जिससे नाराज होकर शराब के नशे में अभियुक्त ने माया देवी को डंडे से पीट कर उसकी हत्या कर दी। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।