रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:785 ग्राम चरस के साथ सब्जी व्यापारी गिरफ्तार सब्जी की दुकान की आड़ में कर रहा था तस्करी।
Laxman Singh Bisht
785 ग्राम चरस के साथ सब्जी व्यापारी गिरफ्तार सब्जी की दुकान की आड़ में कर रहा था तस्करी।
एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के तहत एसओजी चंपावत व लोहाघाट पुलिस के द्वारा एक चरस तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। एसओजी व पुलिस टीम के द्वारा लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग के नानीबोरी पुल के पास सब्जी की दुकान चलाने वाले फतेह सिंह बोहरा पुत्र दिलीप सिंह बोहरा निवासी खूना बलाई को 785 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नानीबोरी पुल के पास सब्जी की दुकान चलाया करता है। सूचना पर एसओजी व पुलिस टीम के द्वारा जब दुकान की तलाशी ली गई तो काले रंग की पन्नी में रखी हुई 785 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी फतेह सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लोहाघाट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसएचओ ने बताया आरोपी ने पूछताछ में बताया वह चरस को अपने घर में तैयार कर वाहन चालकों व अन्य लोगों को बेचा करता था।मालूम हो आरोपी के द्वारा नानीबोरी पुल के पास पहाड़ी सब्जियों व फलों की दुकान चलाई जाती है। जहां से यात्रियों के द्वारा बड़ी मात्रा में सब्जी की खरीद की जाती है ।
विज्ञापन
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश