Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

: मसूरी पुलिस ने गेंग रेप व हत्या के फरार आरोपी को 6 साल के बाद किया गिरफ्तार आरोपी पर पुलिस ने रखा था पचास हजार का इनाम

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 30, 2023
गैंगरेप और हत्या का 9वां आरोपी गिरफ्तार, 6 सालों से था फरार मसूरी कोतवाली पुलिस को हत्या और गैंगरेप मामले में 6 वर्षों से फरार चल रहे 50000 के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है. एसपी सिटी देहरादून सरिता डोभाल ने बताया कि मसूरी पुलिस ने 6 साल से फरार बदमाश को आईएसबीटी से गिरफ्तार किया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके बिहार लक्ष्मीपुर स्थित आवास में भी दबिश दी गई थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका और एसपी सिटी ने बताया अब पुलिस ने उसे देहरादून की आईएसवीटी से गिरफ्तार किया है.मालूम हो 9 आरोपियों ने मिलकर उत्तरकाशी निवासी महिला के साथ गैंगरेप कर उसका चेहरा तेजाब से जलाया था और महिला का शव मसूरी से करीब 2 किलोमीटर नीचे चूनाखाला के जंगल में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला था. इस मामले में आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और अब 9वां आरोपी भी 6 साल की गहन तलाश के बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया देहरादून पुलिस को इस दुर्दांत अपराधी को पकड़ने में कामयाबी मिली उत्तराखंड पुलिस ने साबित किया कि वह अपराधी को पाताल से भी ढूंढ निकालती है

जरूरी खबरें