रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पिथौरागढ़:नहीं पकड़े जा सके कमलेश दानू के हत्यारे 2 दिन में गिरफ्तारी न होने पर मां की थाने में धरने की चेतावनी
Laxman Singh Bisht
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार: एसपी
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में शनिवार रात लगभग 10:00 बजे के आसपास 22 वर्षीय युवक कमलेश दानू की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिससे पूरे धारचूला क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। हत्या के 24 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक हत्यारो के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाए है। जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश है। सोमवार को कमलेश के गांव गलाती के ग्रामीण धारचूला कोतवाली पहुंचे और पुलिस से जल्द से जल्द सभी हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग की ग्रामीणों ने चेतावनी दी है
अगर कमलेश के हत्यारे नहीं पकड़े गए तो वह धारचूला बाजार का पानी रोक देंगे और पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्य प्रणाली वह धारचूला की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। वही कमलेश दानू की मां भुवनेश्वरी देवी का रो रो कर बुरा हाल है तथा अपने बेटे के हत्यारो की गिरफ्तारी न होने से पुलिस के खिलाफ नाराजगी भी है। भुवनेश्वरी देवी ने बताया शनिवार को उनके बेटे के दोस्तों ने दिन में 1:00 बजे उसे फोन कर बुलाया
उसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आया। और पुलिस उनके बेटे के कातिलों को अभी तक ढूंढ नहीं पाई है। भुवनेश्वरी देवी व कमलेश के मामा राजेश व ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर 2 दिन के भीतर कातिल नहीं पकड़े गए तो वह कोतवाली धारचूला में धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। सूत्रों के मुताबिक घटना में रमेश बुदीयाल ऊर्फ 50 तोले का का नाम भी सामने आ रहा है । सीओ कुंवर सिंह रावत ने बताया घटना में पुलिस ने रविवार को चंदू खैर व सचिन नबियाल निवासी धारचूला के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर जगह-जगह दबिश दी जा रही है। मामले में एसपी पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव ने जानकारी देते हुए बताया घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी ने बताया सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी चाकू को फेंकते हुए नजर आए हैं। कहा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस के द्वारा संदिग्धों से पूछ ताछ की जा रही है। तथा हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है आरोपी नेपाल में शरण ले सकते है।
विज्ञापन
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।