बाराकोट: नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म व जबर्दस्ती गर्भपात करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज
Laxman Singh Bisht
Oct 10, 2023 10:40 pm
40 views
10 Oct 2023
घटना बाराकोट क्षेत्र की है जहां कक्षा 11 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को गांव के ही रहने वाले युवक ने बहला फुसलाकर लगभग 5 महीने पहले दुष्कर्म किया जिस कारण किशोरी गर्भवती हो गई 5 महीने के बाद नाबालिक किशोरी के परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने की बात पता चली जिसके चलते परिवार में हड़कंप मच गया इसके बाद किशोरी के परिजनों ने घटना का विरोध जताया वही मंगलवार को पीड़ित किशोरी के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी बहन को बहला फुसला कर दुष्कर्म किया
7 अक्टूबर की रात को आरोपी युवक की बहन व एक अन्य के द्वारा उसकी बहन को डरा धमका कर चोरी छिपे जबर्दस्ती गर्भपात कराने वाली दवा खिला दी जिस कारण उसका गर्भपात हो गया लेकिन अत्यधिक रक्त स्राव के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई जिस कारण सोमवार को आनन-फानन में किशोरी को लोहाघाट अस्पताल लाया गया जहां स्त्री रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण किशोरी को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जिसके बाद किशोरी की जान बच पाई वहीं मंगलवार को किशोरी के भाई के द्वारा लोहाघाट थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई जांच अधिकारी एसआई सुष्मिता राणा ने बताया ने तहरीर मिलने पर पुलिस के द्वारा किशोरी का मेडिकल करवाया जा रहा है तथा आरोपी युवक चंदन के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 313 / 376 / 506 व पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच के बाद जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा वहीं पुलिस किशोरी के 164 के बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है वही मामले की जांच के बाद अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती वहीं लोगों ने चोरी छुपे गर्भपात करने वाली दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर स्वामियों पर कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से करी है
विज्ञापन
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क