चंपावत : देवीधुरा क्षेत्र से पुलिस ने सेंट्रो कार से 1लाख 60हजार रुपए की चरस करी बरामद, चरस तस्कर फरार पुलिस जुटी तलाश में
Laxman Singh Bisht
Oct 11, 2023 09:33 pm
7 views
11 Oct 2023
बुधवार को देवीधुरा हल्द्वानी रोड में देवीधुरा गधेरे के पास पाटी पुलिस को सेंट्रो कार संख्या UK03C 5952 से 1किलो605 ग्राम अवैध चरस बरामद करने में सफलता मिली है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख 60हजार रुपए आंकी जा रही है लेकिन इस दौरान दोनों चरस तस्कर मौका देखकर फरार हो गए एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी ने बताया वह पुलिस टीम के साथ बालिक की ओर जा रहे थे तभी सड़क किनारे उन्हें हल्द्वानी की ओर जा रही सेंट्रो कार खराब हालत में दिखी जैसे ही पुलिस का वाहन कार सवारो की समस्या जानने के लिए रुका तो दोनों कार सवार कार छोड़कर फरार हो गए एसओ गोस्वामी ने बताया
इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली जिसमें पुलिस को एक बैग में रखी 1 किलो 605 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1लाख 60हजार रुपए आकी गई है एसओ गोस्वामी ने कहा तस्करी में प्रयुक्त वाहन व बरामद चरस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है तथा वाहन के नंबर से वाहन स्वामी व अन्य व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है तथा दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एसओ गोस्वामी ने कहा दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।