पिरान कलियर में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पति ही निकला कातिल,चाकू से गोद गोद कर करी थी हत्या
Laxman Singh Bisht
May 22, 2023 11:01 pm
13 views
22 May 2023
दस घंटों के भीतर पुलिस ने किया महिला की हत्या का खुलासा पत्नी ने तलाक होने पर तीन लाख रूपये की मांग की तो पति ने चाकू से गोदकर कर डाली हत्या प्रेम प्रंसग के चलते हुई थी दोनों की शादी बावनदर्रा धनौरी क्षेत्र को हत्यारोपी ने समझा था सुरक्षित ठिकाना कलियर थाना की धनौरी चौकी क्षेत्रांतर्गत बावनदर्रा के निकट देर रात्रि हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने दस घंटों मे खुलासा किया है।महिला की हत्या उसके पति द्वारा की गई थी।महिला अपने पति से तलाक की ऐवज मे तीन लाख रूपये की मांग कर रही थी।पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है।हत्यारोपी के पास से पुलिस ने एक चाकू और घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा खून से लथपथ कपड़े बरामद कियें है।पुलिस ने हत्यारोपी पति के विरुद्ध संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज करने के बाद कोर्ट मे पेश किया,जहां से उसें जेल भेजा गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने घटना का खुलासा करतें हुए बताया कि सुहैल पुत्र असगर निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश करीब पांच वर्ष पूर्व सिड़कुल क्षेत्र मे काम करता था और इस दौरान सुहैल की मुलाकात तसगिरा उर्फ सकीना नामक महिला से हुई थी और इन दोनों की मुलाकात इतनी बढी़ की दोनों मे प्रेम प्रंसग हो गया था।प्रेम प्रंसग के चलते सुहैल ने अपने परिजनों की बिना इजाजत के उक्त महिला से शादी कर ली थी।जबकि महिला पहलें से ही शादीशुदा थी।शादी के कुछ दिनों बाद घर चलाने को लेकर दोनों मे मनमुटाव रहना लगा। मनमुटाव इतना बढा की पति ने सकीना को तलाक दे दिया।तलाक होने के बाद सकीना अलग होने की ऐवज मे पति से तीन लाख रूपये की मांग कर रही थी और रूपये नही देने पर अंजाम भुगतने की पति को धमकी दे रही थी।
जबकि महिला के तीन बच्चे थे।पत्नी की धमकी देने के बाद सुहैल ने सकीना को रास्ते से हटाने का मन बना लिया और गंत रात्रि सुहैल अपनी पत्नी सकीना और नौ वर्षीय बेटी को कलियर मे जियारत के बाहने लेकर आया।कलियर मे घुमने के बाद सुहैल पत्नी को बावनदर्रा धनौरी लेकर गया और वहा पर उसनें मौका देखकर अपनी पत्नी सकीना को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया और वह अपनी नौ वर्षीय पुत्री को लेकर फरार हो गया।पुलिस ने हत्यारोपी पति को दस घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चाकू व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल व खून मे लथपथ कपडे बरामद कियें है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज करने के बाद कोर्ट मे पेश किया,जहां से उसें जेल भेजा गया है।उक्त मामले के खुलासे के बाद पुलिस कप्तान ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।