कोर्ट के आदेश पर जी बी पंत इंटर कॉलेज काशीपुर के पूर्व प्रधानाचार्य पर रेप का मुकदमा हुआ दर्ज
Laxman Singh Bisht
Apr 08, 2023 03:24 am
4 views
08 Apr 2023
जीबी पंत इंटर कालेज काशीपुर के पूर्व प्रधानाचार्य पर दर्ज हुआ रेप का मुकदमा
काशीपुर में पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पर रेप सहित अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर हुआ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है। घटना के मुताबिक काशीपुर के पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक पर कॉलेज की एक महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छेड़छाड़ सहित अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाये हैं। महिला कर्मचारी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि वह पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर कॉलेज में कार्य करती है। उसके विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में पूर्व में तैनात रहे अजय शंकर कौशिक अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत व व्यवहार करते थे महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व इनके द्वारा विद्यालय के पश्चात उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास भी किया। महिला ने आरोप लगाया कि अजय शंकर कौशिक उसे धमकाता था कि तुम्हारा वेतन रोक दूंगा,
और इसी कारण इसने मेरा वेतन रोक भी दिया था। और कहा कि मुझे खुश नहीं करोगी, तो वेतन नहीं मिलेगा। महिला ने बताया कि उसने यह बात लोगों को इसलिये नहीं बताई कि लोग तरह तरह की बातें करेंगे और समाज में बदनामी होगी। परन्तु जब इन्हें पद से हटाया गया तो उसके बाद भी यह वर्तमान में उसे धमकी देते हुये कह रहे है कि अगर तुमने छेडछाड़ वाली बात व बलात्कार करने का प्रयास करने वाली बात किसी को बताई तो मैं तुम्हें जिन्दा नहीं छोडूंगा, मेरे बड़े बड़े राजनीतिक लोगों से सम्बन्ध है ।महिला ने न्यायलय में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि अजय शंकर कौशिक पिछले कई वर्षों से उसके साथ इसी प्रकार की अश्लीलता करते चले आ रहे है, और इसी प्रकार उसका शोषण करते चले आ रहे है। महिला का आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाली तीन
नाबालिग छात्राओं के साथ भी कौशिक ने अश्लीलता की है, जिनके परिवारजन समाज के कारण खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं। महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने इसकी शिकायत पहले कोतवाली काशीपुर में की लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उसने एसएसपी के पास भी शिकायत की लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पं. गो.ब.पंत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक के खिलाफ धारा 354/376/506/511 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद प्रधानाचार्य पर रेप सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।