रुड़की:झबरेड़ा पुलिस ने बुजुर्ग महिला हत्याकांड का किया खुलासा,प्रेम प्रसंग के चलते बहू बनी सास की कातिल,प्रेमी संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश
Laxman Singh Bisht
Feb 29, 2024 03:24 pm
23 views
29 Feb 2024
झबरेड़ा पुलिस ने बुजुर्ग महिला हत्याकांड का किया खुलासा,प्रेम प्रसंग के चलते बहू बनी सास की कातिल,प्रेमी संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश
रुड़की के थाना झबरेड़ा क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर फाजलपुर ग्राम में बीती 15 फरवरी को बुजुर्ग महिला का शव उन्हीं के घेर में मृत अवस्था में पाया गया था। महिला के गले में फंदे के निशान पाए जाने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई थी साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी।
आज रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली में पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया था कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन है साथ ही महिला के किसी अन्य पुरुष के साथ भी प्रेम संबंध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण गला घोंटना बताया गया था। जांच के दौरान पता चला कि मृतका सास को बहू के अवैध संबंधों की जानकारी मिल गई थी जिसके चलते बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को रास्ते से हटाने की साजिश रची। एसएसपी ने बताया कि 14 फरवरी को घेर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर बहू ने सास की गला घोटकर हत्या कर दी थी। पुलिस के द्वारा आरोपी बहु और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं