Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रुड़की:अस्पताल से फरार घायल बदमाश फिर से गिरफ्तार पुलिस ने ली राहत की सांस

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 8, 2025

अस्पताल से फरार घायल बदमाश फिर से गिरफ्तार पुलिस ने ली राहत की सांस रुड़की के सिविल अस्पताल से फरार हुए मुठभेड़ मे घायल बदमाश को पुलिस ने सात घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश में एसएसपी के आदेश पर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। सोमवार रात कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंशुल पुत्र प्रवीण निवासी हरचंदपुर थाना मंगलौर को गिरफ्तार किया था। आरोपी पुलिस की गोली लगने के कारण घायल हो गया था। पुलिस ने बदमाश को उपचार के लिए संयुक्त राज्य चिकित्सालय रुड़की में भर्ती किया गया था ।जो आज सुबह टॉयलेट जाने के बहाने वाशरूम की खिड़की तोड़ कर फरार हो गया था जिस कारण पुलिस के हाथों फूल गए। एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर फरार अभियुक्त की तलाश में टीमें गठित कर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना के सात घंटे के अंदर अभियुक्त अंशुल को थाना गंगनहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है ।साथ ही पूरे मामले में एसपी क्राइम के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी ।और पूरे प्रकरण की जाँच कराई जाएगी जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसले खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें