Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया में संशोधन 11 जुलाई तक दर्ज होंगी आपत्तियां, 12 जुलाई को होगी सुनवाई

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रुद्रपुर: कक्षा 7 में पढ़ने वाले बच्चे का मिला शव /हत्या की आशंका पुलिस जुटी जांच में

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 15, 2025

रुद्रपुर: कक्षा 7 में पढ़ने वाले बच्चे का मिला शव हत्या की आशंका पुलिस जुटी जांच मेंघर से स्कूल जाने के लिए निकले छात्र की लाश रुद्रपुर सिडकुल क्षेत्र में मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । मूलरूप से बरखेड़ा पीलीभीत के निवासी देवदत्त गंगवार सिडकुल की एक कंपनी में काम करते है और अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ ट्रांजिट कैंप में किराए में रहते है। उनका बड़ा बेटा 15 वर्षीय अंकित गंगवार ट्रांजिट कैंप में कक्षा सात का छात्र था। मंगलवार सुबह सात बजे देवदत्त अपने बेटे अंकित गंगवार को स्कूल छोड़कर डयूटी चला गया था। साढ़े नौ बजे पता चला की अंकित का शव सिडकुल क्षेत्र में आनंदपुर रोड स्थित खाली मैदान में पड़ा है।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रथम दृष्टया अंकित की हत्या उसके ही शर्ट से गला दबाकर की गई है। इससे पहले उसकी पिटाई की गई है, जिससे उसके शरीर चोट के निशान भी है। पुलिस स्कूल से लेकर घटना स्थल तक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

जरूरी खबरें