Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:अब 27 के बजाय 28 मई को होगी बकरी ईद की छुट्टी। शासन ने आदेश किए जारी।

उत्तराखंड:बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर कृषि व पशुपालन विभाग में समूह ग की निकली भर्तियां। आवेदन प्रक्रिया शुरू जाने

लोहाघाट:गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत नगर के चौक-चौराहों पर नहीं लगे हैं वाटर कूलर।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 26 मई को ठाड़ा ढुंगा वार्ड में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लोहाघाट के गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा, 01 जून से लगेंगे विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रूद्रपुर:बॉक्सिंग कोच पर नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ के आरोप पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 10, 2025

गुरु शिष्या के रिश्ते को किया शर्मसार ।पूर्व में हल्द्वानी में कराटे कोच/ हरिद्वार में एथलेटिक्स कोच भी अपनी शिष्याओ के साथ दुष्कर्म के मामले में जा चुके है जेल।उधम सिंह नगर जिले में बॉक्सिंग सीखने जाने वाली नाबालिग बहनों के साथ उन्हीं के बॉक्सिंग कोच के द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।प्रदेश में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र में एक बॉक्सिंग कोच पर अपनी ही नाबालिग शिष्याओ के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे है।। मामले में नाबालिग बहनों के पिता के द्वारा पुलिस मे तहरीर दी है।तहरीर में पिता ने आरोप लगाए है कि उसकी दोनो बेटिया पिछले एक साल से बॉक्सिंग सीखने जाती है लेकिन कुछ समय से वह बॉक्सिंग क्लास जाने से मना कर रही थी। पिता ने तहरीर में यह भी बताया जब मां ने दोनों बेटियों से पूछा तो दोनों ने रोते हुए बताया 28 अप्रैल को उनके बॉक्सिंग कोच ने उनके साथ छेड़छाड़ व गंदी हरकत की थी। कहा जब उनके द्वारा बॉक्सिंग कोच की हरकत का विरोध किया तो आरोपी कोच ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बेटियों की आपबीती सुन मां-बाप दंग रह गए।पिता ने पंतनगर थाने में आरोपी बॉक्सिंग कोच के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बॉक्सिंग कोच के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सी0ओ पंतनगर डीआर वर्मा ने बताया कि नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांचशुरू कर दी है। मालूम हो पूर्व में हल्द्वानी में एक कराटे कोच तथा हरिद्वार में एथलेटिक्स कोच भी अपनी शिष्याओ के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। जिनके कंधों में बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है वही उनका भविष्य अंधकार में बना रहे हैं।कुल मिलाकर बेटियां अब कहीं भी सुरक्षित नहीं है। चाहे वह स्पोर्ट्स क्लास हो ,कोचिंग क्लास हो या डांस क्लास आए दिन इस प्रकार के गंभीर मामले सामने नजर आ ही जाते। जिन पर अभिभावक विश्वास करते हैं ।वही उनके साथ विश्वासघात करते हैं।

जरूरी खबरें