Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया में संशोधन 11 जुलाई तक दर्ज होंगी आपत्तियां, 12 जुलाई को होगी सुनवाई

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रुद्रपुर:बाप ने ही गला दबाकर की थी बेटे की हत्या बेटे की चोरी की हरकतों से था परेशान

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 16, 2025

बाप ने ही गला दबाकर की थी बेटे की हत्या बेटे की चोरी की हरकतों से था परेशानरुद्रपुर में कल कक्षा 7 में पढ़ने वाले छात्र का शव मिला था। जिसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही थी पुलिस जांच में सामने आया बेटे की चोरी की हरकतों से परेशान होकर पिता ने ही अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी थी।मामले में आज पुलिस ने खुलासा किया है ।एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने प्रेस वार्ता में बताया बीते दिन आजाद नगर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी अंकित गंगवार(15) को उसके पिता देवदत्त गंगवार साइकिल पर स्कूल छोड़ने गए थे कुछ समय बाद ही अंकित का शव सिडकुल के रिद्धि सिद्धि फैक्ट्री के समीप झाड़ियां में पड़ा मिला था ।एसपी क्राइम ने बताया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहा कक्षा सात में पढ़ने वाले अंकित का शव बरामद किया। जिसके बाद से पुलिस जांच में जुट गई ।बताया जब पुलिस ने विभिन्न पहलुओं की जांच पड़ताल की तो पता चला 15 वर्षीय छात्र अंकित आए दिन अपने घर से पैसे चुराया करता था ।जिस पर उसकी कई बार घर पर पिटाई भी हो चुकी थी ।एसपी क्राइम ने बताया पिछले दिनों भी उसने घर से दस हजार रुपए चुरा लिए थे। जिससे नाराज पिता देवदत अपने बेटे अंकित को स्कूल छोड़ने के बहाने उसे साइकिल पर सिडकुल क्षेत्र के अंदर ले गया और बेटे की कमीज से ही बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी ।एसपी ने बताया आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है ।आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

जरूरी खबरें