Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण। नहीं पाया गया अवैध खनन

लोहाघाट:शिवज्यू मंदिर बिसंग मे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

टनकपुर :रानीहाट में गिरे पेड़ को हटाकर पूर्णागिरी मार्ग किया गया सुचारू

चंपावत:बेलखेत में क्वैराला नदी पर स्पान पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

खेतीखान:स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए खेतीखान में तीसरे दिन भी धरना जारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:24 घण्टे के भीतर पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार। लूट का माल बरामद।

24 घण्टे के भीतर पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार। लूट का माल बरामद। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर टनकपुर पुलिस ने युवक के साथ लूटपाट करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर लूट के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।17 जून मंगलवार को अजय सिंह मेहता पुत्र डुंगर सिंह मेहता निवासी मुडियानी चम्पावत द्वारा थाना टनकपुर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया । तीन अज्ञात युवकों के द्वारा उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन वीवो, पर्स जिसमें 8000/- रुपये नगद, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड को लूट लिया गया। तहरीर पर सीओ टनकपुर वंदना वर्मा के निर्देश में प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर द्वारा घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में सुरागरसी पतारसी करते हुए आज दिनांक 18 जून को अभियुक्त शुभम आर्य पुत्र हयात राम निवासी टनकपुर जनपद चम्पावत को सालवनी जंगल टनकपुर से छीनीगोठ को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ टनकपुर थाने में धारा 309(6)/317 (2) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह रावत, पूरण सिंह तोमर, व0उ0नि0, हे0कानि0 कमल कुमार थाना टनकपुर ,हे0कानि0 विनोद यादव थाना टनकपुर शामिल रहे

जरूरी खबरें