रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:24 घण्टे के भीतर पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार। लूट का माल बरामद।
Laxman Singh Bisht
24 घण्टे के भीतर पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार। लूट का माल बरामद।
एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर टनकपुर पुलिस ने युवक के साथ लूटपाट करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर लूट के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।17 जून मंगलवार को अजय सिंह मेहता पुत्र डुंगर सिंह मेहता निवासी मुडियानी चम्पावत द्वारा थाना टनकपुर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया । तीन अज्ञात युवकों के द्वारा उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन वीवो, पर्स जिसमें 8000/- रुपये नगद, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड को लूट लिया गया। तहरीर पर सीओ टनकपुर वंदना वर्मा के निर्देश में प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर द्वारा घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में सुरागरसी पतारसी करते हुए आज दिनांक 18 जून को अभियुक्त शुभम आर्य पुत्र हयात राम निवासी टनकपुर जनपद चम्पावत को सालवनी जंगल टनकपुर से छीनीगोठ को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ टनकपुर थाने में धारा 309(6)/317 (2) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह रावत, पूरण सिंह तोमर, व0उ0नि0, हे0कानि0 कमल कुमार थाना टनकपुर ,हे0कानि0 विनोद यादव थाना टनकपुर शामिल रहे
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*