Sunday 22nd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खुफिया विभाग की बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों पर पेनी नजर।

देहरादून:नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को विभागों की दी गई जिम्मेदारी।

चंपावत:जिले में एलपीजी गैस वितरण हेतु रोस्टर जारी, निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट से ही मिलेंगे सिलेंडर – एडीएम

चंपावत:सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन

दून:6 महीने से न्याय की गुहार लगा रहा केशव थलवाल पहुंचा पुलिस मुख्यालय डीजीपी से मिलने की मांग पुलिस ने छीना

: लोहाघाट के रा0ठेकेदार से 23.60 लाख रूपये की ऑनलाईन ठगी करने वाले अभियुक्त को बिहार से किया गया गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त पकड़ से बाहर गिरफ्तारी के प्रयास जारी

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 13, 2024
लोहाघाट मे रा 0ठेकेदार से 23.60 लाख रूपये की ऑनलाईन ठगी करने वाले अभियुक्त को बिहार से किया गया गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त पकड़ से बाहर गिरफ्तारी के प्रयास जारी एसपी चंपावत अजय गणपति, के निर्देश पर जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र के माने जाने राजकीय ठेकेदार दलीप सिंह अधिकारी पुत्र श्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, निवासी हथरंगिया, लोहाघाट द्वारा थाना लोहाघाट में सूचना दी गयी की अज्ञात साईबर ठग द्वारा निर्माण कार्य में प्रयोग करने हेतु जे0के0सीमेन्ट से 10 हजार बैग सीमेन्ट क्रय करने के नाम पर 23,60,000/रू0 की ऑनलाइन ठगी की गयी । जिस सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0- 58/24 अन्तर्गत धारा 318(4) BNS* पंजीकृत कर विवेचा प्रचलित की गयी। विवेचना में चम्पावत पुलिस व साईबर सैल।द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैक नोडल से सम्पर्क कर तथा मोबाईल सर्विलांस* के माध्यम से उक्त प्रकरण में नवादा, बिहार, राज्य के 02 अभियुक्त प्रकाश में आये। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर दोनों की गिरफ्तार हेतु उ0नि0 हरीश पुरी, थाना लोहाघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार राज्य रवाना किया गया । जहा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विकास राउत पुत्र दिनु राउत, निवासी ग्राम छोर, थाना वारिसलीगंज, नवादा, बिहार, उम्र-21 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में प्रकाश में आये 01 अन्य अभियुक्त राजेश रंजन पुत्र रविन्द्र कुमार, निवासी ग्राम झोर, थाना वारिसलीपुर, बिहार राज्य को धारा 35(3)बी0एन0एस0एस0 का नोटिस भी तामिल कराया गया। घटना में प्रकाश में आये मुख्य अभियुक्त धर्मेन्द्र महतो पुत्र अजय मेहतो, उम्र-24 वर्ष, निवासी ग्राम छोर, थाना वारिसलीगंज, नवादा, बिहार की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पूछताछ में अभियुक्त विकास द्वारा बताया गया कि वह यह साईबर ठगी का कार्य धर्मेन्द्र महतो पुत्र अजय मेहतो, उम्र-24 वर्ष, निवासी ग्राम छोर, थाना वारिसलीगंज, नवादा, बिहार के कहने पर करता है जिस हेतु उसे धर्मेन्द्र के द्वारा रूपये दिये जाते है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाईल,घटना में प्रयुक्त 3सिम बरामद की है पुलिस टीम में 01-उ0नि0श्री मनीष खत्री, प्रभारी एसओजी चम्पावत 02-उ0नि0 हरीश पुरी, थाना लोहाघाट 03-हे0कानि0 मतलूब खान, एसओजी 04-हे0कानि0रितेश बोहरा, साईबर सैल चम्पावत 05-कानि0 पवन कुमार, थाना लोहाघाट 06-कानि0 सूरज कुमार, एसओजी 07-कानि0 गिरिश भट्ट, सर्विलांस सैल चम्पावत शामिल रहे

जरूरी खबरें