Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

सूचना

: चंपावत:टनकपुर मे तीन स्मैक तस्कर गिरफ्तार अल्टो सीज एसपी के निर्देश पर चंपावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 5, 2025
टनकपुर मैं तीन स्मैक तस्कर गिरफ्तार अल्टो सीज एसपी के निर्देश पर चंपावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है एसपी चंपावत के निर्देश पर आज रविवार 5 जनवरी को जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र मे टनकपुर पुलिस टीम द्वारा ज्ञानखेड़ा हाईवे मुख्य मार्ग के पास सघन चैकिंग अभियान के दौरान ऑल्टो कार UK03TA 1267 में कुल 9.87 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए 03 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया । मामले में आरोपियों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में धारा 08/21/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बतायाअभियुक्त संजय गंगवार उपरोक्त के कब्जे से 4.48 ग्राम, अभियुक्त मुजफ्फर हसन के कब्जे से 3.01 ग्राम, अभियुक्त विवेक कुमार के कब्जे से 2.38 ग्राम कुल 9.87 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई तथा घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार रजि0 नं0 UK03TA 1267 कुछ सीज किया गया है मालूम हो चंपावत पुलिस के द्वारा पिछले 4 दिन के भीतर तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है तथा एक नशा तस्कर के खाते को भी पुलिस के द्वारा सीज किया गया है तीनोंआरोपी टनकपुर क्षेत्र के रहने वाले पुलिस टीम मे व0 उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह कोरंगा प्रभारी थाना टनकपुर , उ0नि0 पूरण तोमर प्रभारी चौकी मनिहारगोठ ,- हे0कानि0 हरिकिशन , कानि0 देवराज , कानि0 उमेश गिरी शामिल रहे

जरूरी खबरें