रुद्रपुर:महिला ग्राम प्रधान को विजिलेंस ने 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार पीएम आवास दिलाने के नाम पर महिला से मांगी थी रिश्वत
Laxman Singh Bisht
Sep 24, 2023 03:24 am
22 views
24 Sep 2023
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरूद्ध चलाई गई मुहिम के तहत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर-1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज दिनांक 23-09-2023 को प्रभारी पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल सिंह मनराल के निर्देश एवं पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा निरीक्षक श्रीमती ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर ग्राम प्रधान पूजा वर्मा पत्नी नितिन कुमार, निवासी ग्राम भंगा, थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंहनगर को अपने आवास पर 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया ।
शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान पूजा वर्मा द्वारा उनके गांव की एक महिला से प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के अन्तर्गत मकान बनवाने हेतु सरकारी धनराशि स्वीकृत कराने की फाइल आगे भेजे जाने व काम करवाने के एवज में 20000 /- रूपये रिश्वत मांग रही है। शिकायतकर्ता ने विजिलेन्स कार्यालय में भी प्रार्थना-पत्र दिया । शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक श्रीमती ललिता पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा श्रीमती पूजा वर्मा, ग्राम प्रधान को 10,000 /- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया है। ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी ललिता पाण्डे के अतिरिक्त निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य, हे0का0 जगदीश सिंह बोहरा, कानि0नवीन कुमार, कानि0 संजीव सिंह नेगी एवं कानि0गिरीश चन्द्र जोशी शामिल रहे निदेशक सतर्कता द्वारा टीम को नगद पारितोषिक से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है |तथा लोगों से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आयें और टोल फ्री नम्बर-1064 पर कॉल करें ।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत