हल्द्वानी:पीआरडी कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी को विजिलेंस ने पीआरडी जवान से 10हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Nov 01, 2023 10:24 pm
31 views
01 Nov 2023
मुख्यमंत्री के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने के निर्देशों के तहत हल्द्वानी के पीआरडी कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार को विजिलेंस ने पीआरडी जवान से ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है विजिलेंस कार्यालय हल्द्वानी के पुलिस उपाधीक्षक अनिल मनराल के निर्देश पर विजीलेंस ने यह कार्रवाई करी सीओ मनराल ने बताया पीआरडी जवान के द्वारा विजिलेंस कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पीआरडी कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी
अश्वनी कुमार के द्वारा उनसे ड्यूटी लगाने की एवज में ₹15000 की रिश्वत मांगी जा रही थी लेकिन निवेदन करने पर वह ₹10000 में मान गए तथा जवान की ड्यूटी अक्टूबर माह में जिला आबकारी कार्यालय रुद्रपुर में लगा दी पीआरडी जवान के द्वारा पारिवारिक वजह से अपनी ड्यूटी गदरपुर की ओर लगाने की प्रार्थना करी गई जिस पर प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा ₹10000 की मांग करी गई लेकिन पीआरडी जवान रिश्वत नहीं देना चाहता था सीओ मनराल ने बताया पीआरडी जवान की शिकायत पर विजिलेंस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर मनोहर सिंह दसोनी के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित कर प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार को पीआरडी जवान से ₹10000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है जिन पर विधिवत कार्यवाही करी जा रही है ट्रैप टीम में इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव , एसआई कैलाश चंद्र जोशी ,हेड कांस्टेबल दीप सिंह जोशी, कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे वहीं निदेशक विजिलेंस द्वारा ट्रैप टीम को ₹5000 नकद ईनाम की घोषणा करी गई वहीं सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने लोगों से अपील करते हुए कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आए और टोल फ्री नंबर 1064 पर कॉल करें जिस पर विजिलेंस तत्काल कार्रवाई करेगी
विज्ञापन
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।