Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:25 मई से 13 जून तक जीआईसी खेल मैदान में लगेगा हथकरघा मेला प्रशासन ने दी अनुमति

जनता में खुशी तो व्यापारियों मे नाराजगीलोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में 25 मई से 13 जून तक के0जी 0एन इंटरप्राइजेज उधम सिंह नगर के द्वारा हथकरघा मेले का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम लोहाघाट के द्वारा हथकरघा, हस्तशिल्प व मनोरंजन प्रदर्शनी लगाने के लिए विभिन्न शर्तों पर आयोजकों को अनुमति दी गई है। तथा चेतावनी दी गई है दिए गए मानकों का पालन न करने पर अनुमति बिना किसी पूर्व सूचना के निरस्त कर दी जाएगी। आदेश में कहा गया है तहसीलदार लोहाघाट, खंड शिक्षा अधिकारीलोहाघाट, ग्राम प्रधान प्रशासक पाटन पाटनी ,सहायक विकास अधिकारी ,अग्निशमन अधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट की आख्या के बाद ही यह अनुमति दी गई है। वही हथकरघा मेला लगने से क्षेत्र की जनता में काफी जोश है तो व्यापारियों में आक्रोश। व्यापारी हथकरघा मेले का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें