Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ठंड को देखते हुए डीएम ने जिला चिकित्सालय चम्पावत का देर शाम किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 24, 2025

बेहतर उपचार के साथ मरीजों को ठंड से बचाव हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ठंड को देखते हुए डीएम ने जिला चिकित्सालय चम्पावत का देर शाम किया निरीक्षण।शीतलहर और ठंड को देखते हुए जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देर सायं जिला चिकित्सालय चम्पावत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, नर्सिंग स्टाफ कक्ष सहित अस्पताल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही अस्पताल में स्वच्छता एवं शीतलहर से बचाव हेतु किए गए प्रबंधों का भी अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की रात्रिकालीन ड्यूटी की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि रात्रि के समय मरीजों एवं उनके अटेंडेंट्स के लिए पर्याप्त हीटर एवं कंबलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उपचार के साथ-साथ ठंड से पूर्ण सुरक्षा भी प्रदान की जा सके।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रात्रि में आने वाले मरीजों के साथ उनके अटेंडेंट्स के ठहरने हेतु समुचित एवं सुरक्षित स्थान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एस. ह्यांकी सहित चिकित्सालय का संपूर्ण चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा।

जरूरी खबरें