रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव चौहान की सेवाएं शुरू। स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत
Laxman Singh Bisht
उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव चौहान की सेवाएं शुरू। स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत

चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में लंबे समय से हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की जा रही थी। धामी सरकार ने क्षेत्र की जनता की समस्या का संज्ञान लेते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव चौहान को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात कर दिया है। चिकित्सा अधीक्षक अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के निर्देश पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव चौहान ने अपना पदभार ग्रहण कर मरीजों का उपचार करना शुरू कर दिया है। जिससे हड्डी रोग से संबंधित मरीज को बड़ी राहत मिल रही है। और उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी मजबूत हुई है। डॉ राठी ने बताया हफ्ते के प्रत्येक दिन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चौहान के द्वारा मरीजो का उपचार किया जाएगा। वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी ,राजू गढ़कोटी, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया , लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा सहित जनता ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधा देने तथा बजट बढ़ाने की मांग की है ताकि क्षेत्र की जनता को और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो। साथ ही अस्पताल भवन निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। मालूम हो लोहाघाट अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा तो दे दिया गया है पर अभी तक उप जिला चिकित्सालय को मिलने वाले बजट व सुविधाओं में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं