रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ओमप्रकाश होंगे लोहाघाट के नए थानाध्यक्ष अशोक कुमार का उधम सिंह नगर स्थानांतरण।
Laxman Singh Bisht
Tue, Sep 8, 2026
ओमप्रकाश होंगे लोहाघाट के नए थानाध्यक्ष अशोक कुमार का उधम सिंह नगर स्थानांतरण।

चंपावत जिले के लोहाघाट थाने के थाना अध्यक्ष अशोक कुमार का उधम सिंह नगर जिले में स्थानांतरण हो गया है। अशोक कुमार के स्थानांतरण के बाद पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के द्वारा ओमप्रकाश को लोहाघाट थाने का नया थाना अध्यक्ष बनाया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया लोहाघाट थाने के थाना अध्यक्ष अशोक कुमार का स्थानांतरण उधम सिंह नगर जिले में हो गया है अब लोहाघाट थाने की जिम्मेदारी ओमप्रकाश संभालेंगे जिन्हें लोहाघाट थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। ओम प्रकाश पूर्व में पाटी थाने के थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी संभाल चुके हैं। नए थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन