रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:गागर में वायरल फीवर का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर 102 लोगों का किया उपचार
Laxman Singh Bisht
गागर में वायरल फीवर का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर 102 लोगों का किया उपचार
चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के गागर क्षेत्र में वायरल फीवर का प्रकोप जारी है। वायरल फीवर से कई ग्रामीण पीड़ित है। सूचना पर आज शनिवार 30 अगस्त को सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान और एमओआईसी के निर्देश पर स्वास्थ विभाग की टीम गागर पहुंची । क्षेत्र में वायरल फीवर के प्रकोप से ग्रसित 102 मरीज पाए गए।जहां पर डॉ कुलदीप राणा के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। फार्मेसी ऑफिसर योगेश कनौजिया के द्वारा सभी ग्रामीणों को दवा वितरण किया गया। चन्दन लैब के अंकित के द्वारा 11लोगों के खून के सैंपल एकत्रित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को हाथ साफ करके धोने ,बॉयल पानी पीने,और वायरल फीवर होने पर लोगों से उचित दूरी बनाने के लिए जागरूक किया गया। और खांसते और छींकते समय अपनी कोहनी का उपयोग करने कि सलाह दी गई गांव में स्थिति नियंत्रण में है।टीम में आशा फेसिलेटर जानकी , आशा मंजू और वाहन चालक मोती सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी