Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

: लोहाघाट क्षेत्र में वायरल फीवर का कहर अस्पतालों में बड़ी मरीजों की भीड़

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 17, 2023
लोहाघाट क्षेत्र में वायरल फीवर का प्रकोप क्षेत्र में मौसम के बदलते चक्र के कारण लोहाघाट क्षेत्र में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है जिस कारण लोहाघाट क्षेत्र के अलावा पाटी, बाराकोट आदि क्षेत्रों से वायरल फीवर व टाइडफाइड के काफी संख्या में मरीज लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में इलाज कराने पहुंच रहे हैं जिस कारण अस्पताल में मरीजों की बेहतासा भीड़ लगी हुई है लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जुनेद कमर ने बताया कि इस समय मौसम में बदलाव होने के कारण व दूषित पानी पीने से
वायरल फीवर और टाइडफाइड के काफी मरीज इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं डॉक्टर कमर ने लोगों से उबला पानी पीने तथा खान-पान में सावधानी बरतने तथा बुखार होने पर अस्पताल आकर उपचार कराने की अपील करी है डॉक्टर कमर ने कहा दूषित पानी वायरल फीवर व टाइफाइड का मुख्य कारण है उन्होंने लोगों से साफ पानी पीने की अपील करी है डॉक्टर कमर ने कहा अस्पताल में मरीजों का उपचार करने के साथ-साथ दवा दी जा रही है मालूम हो इस समय गर्म घाटी वाले क्षेत्र में वायरल फीवर का प्रकोप काफी बढ़ चुका है

जरूरी खबरें