रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नेपाल में भीषण सड़क हादसा, त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 की मौत, कई घायल
Laxman Singh Bisht
नेपाल में भीषण सड़क हादसा, त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 की मौत, कई घायल
17 लोगों के शव बरामद मरने वालों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी शामिल ।
नेपाल के धाडिंग जिले में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पोखरा से राजधानी काठमांडू जा रही एक यात्री बस पृथ्वी राजमार्ग पर गजुरी के पास त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब बस काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर पश्चिम की ओर बढ़ रही थी। बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी और सीधे नदी में समा गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटनास्थल से अब तक 17 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी शामिल है। हादसे में 29 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी और काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में जापान और नीदरलैंड की एक-एक महिला भी शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।बस में 40 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अंधेरी रात और नदी का तेज बहाव राहत कार्य में चुनौती बनकर सामने आया, लेकिन सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से रातभर बचाव अभियान चलाया। क्रेन और अन्य उपकरणों की सहायता से बस तक पहुंचने और यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।