Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:राजस्व, कानून व्यवस्था और जनकल्याण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश डीएम की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम

लोहाघाट:मांगों को लेकर लोनीवी कार्यालय में भूख हड़ताल में बैठे चेतराम।116 वी बार धरना आत्महत्या की दी चेतावनी।

लोहाघाट:कोली झील लोहाघाट में ऑनलाइन योग का आयोजन 12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरु

पिथौरागढ़ में सरकारी कार्यालयों में मोबाइल ले जाने पर रोक डीएम ने आदेश किए जारी।

चंपावत:सीएम धामी के विजन और स्थानीय मांग पर बिनवाल गांव-कलियाधूरा मोटर मार्ग को मिली केंद्र की हरी झंडी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लारेंस गैंग के रडार पर ‘श्रद्धा’ के 35 टुकड़े करने वाला ‘आफताब’! बाबा सिद्दीकी के शूटर का सनसनीखेज खुलासा, तिहाड़ जेल प्रशासन हुआ अलर्ट

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 15, 2024
लारेंस गैंग के रडार पर ‘श्रद्धा’ के 35 टुकड़े करने वाला ‘आफताब’! बाबा सिद्दीकी के शूटर का सनसनीखेज खुलासा, तिहाड़ जेल प्रशासन हुआ अलर्ट राजधानी दिल्ली का चर्चित श्रद्धा वॉकर हत्याकाण्ड का आरोपी आफताब पूनावाला भी लारेंस बिश्नोई गैंग की रडार पर है। जिसके चलते तिहाड़ जेल प्रशासन आफताब पूनावाला की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है। जानकारी के मुताबिक आफताब पूनावाला 4 नंबर जेल में बंद हैं। बता दें कि आफताब ने दिल्ली के छतरपुर में श्रद्धा वॉकर की हत्या के बाद उसके शव के कई टुकड़े कर दिए थे। तिहाड़ जेल के सूत्रों की मानें तो उन्हें मामले को लेकर मुंबई पुलिस से कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन खबरों को देखते हुए उन्होंने यह संज्ञान लिया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक आफताब पूनावाला लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के निशाने पर है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच के दौरान मुंबई पुलिस को यह जानकारी मिली। सिद्दीकी मर्डर मामले में वांछित आरोपी शुभम लोनकर और जीशान अख्तर के खिलाफ जानकारी जुटाने और पांच और लोगों की गिरफ्तारी के दौरान मुंबई पुलिस के अधिकारियों को यह जानकारी मिली। बता दें कि अफताब पूनावाला, श्रद्धा वॉल्कर का लिव इन पार्टनर था। हत्या के बाद उसने अपराध को छुपाने के लिए उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। कुछ दिनों तक उसे फ्रिज में रखा और फिर एक-एक कर दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में उसे फेंक दिया था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। श्रद्धा महाराष्ट्र की रहने वाली थी।लॉरेंस का गुर्गा शुभम लोनकर करने वाला था पूनावाला पर हमला एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी बड़ी जानकारी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा वारकर हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला भी लॉरेंश बिश्नोई गैंग के निशाने पर था। इस बात का खुलासा बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा ने अपने कबूलनामे में किया है। उसने बताया कि बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने पूनावाला पर हमला करने के बारे में चर्चा की थी। लेकिन बाद में कड़ी सुरक्षा को देखते हुए उसने मारने का प्लान ड्रॉप कर दिया गया था।

जरूरी खबरें