Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 6 बालिका खिलाड़ी बीमार अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों के मुताबिक उल्टी व पेट दर्द

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

सूचना

Gold-Silver Price : सोने चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, देखें आज के नए रेट

Editor

Mon, Sep 29, 2025

Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है। आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना बड़ा उछाल आया है, सोने और चांदी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 7000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1.5 लाख रुपये प्रति किलो के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गईं। 

सोना भी रिकॉर्ड 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। Gold-Silver Price

कीमत रिकॉर्ड स्तर पर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1204 रुपये या 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,14,992 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 1,034 रुपये यानी 0.9 प्रतिशत चढ़कर 1,15,925 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई। Gold-Silver Price

चांदी में भी तेजी देखी गई और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,290 रुपये या 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,44,179 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। Gold-Silver Price

इसी तरह, अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,559 रुपये या 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,45,817 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

जरूरी खबरें