Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:राहुल गांधी ने चंपावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल का बढ़ाया हौसला।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 22, 2026

राहुल गांधी ने चंपावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल का बढ़ाया हौसला।

परिवार सहित राहुल गांधी के साथ भोज में शामिल हुए फर्त्यालकांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के द्वारा देश के तेज तर्रार कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दोपहर के भोज पर आमंत्रित किया गया था। कल 21 जनवरी को यह कार्यक्रम हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चंपावत कांग्रेस कमेटी के तेज तर्रार युवा जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल को भी राहुल गांधी के द्वारा परिवार सहित भोज में आमंत्रित किया गया। जिसमें फर्त्याल अपने परिजनों सहित शामिल हुए। राहुल गांधी ने चंपावत के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल का हौसला बढ़ाते हुए कहा मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का हमेशा समर्थन किया जाएगा तथा उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। राहुल गांधी ने फर्त्याल से कहा मेरी मुलाकात हमेशा आपसे और आपके परिवार से होती रहेगी में हमेशा आपके साथ हूं ।आप ईमानदारी से पार्टी हित में कार्य करते रहे। राहुल गांधी ने युवा जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल की कार्य प्रणाली की सराहना की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा उन्हें व उनके परिजनों को जो राहुल गांधी जी के द्वारा सम्मान दिया गया है उसके लिए वह उनके हमेशा आभारी रहेंगे ।तथा हमेशा उनके द्वारा पार्टी हित में दिए गए दिशा निर्देशों का ईमानदारी से पालन करेंगे। भोज में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल की माता श्रीमती सीमा फर्त्याल , चाची श्रीमती मनीषा फर्त्याल, उनके मामा प्रकाश महरा तथा बुआ श्रीमती सरिता अधिकारी शामिल हुई। उनके द्वारा भी राहुल गांधी के सरल स्वभाव की प्रशंसा की गई।

जरूरी खबरें