Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : फरसे वाले बाबा पर गौ तस्करों ने चढ़ा दिया ट्रक मौके पर मौत। भड़के गौ सेवक

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

फरसे वाले बाबा पर गौ तस्करों ने चढ़ा दिया ट्रक मौके पर मौत। भड़के गौ सेवक

उत्‍तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार देर रात गो सेवक चंद्रशेखर (फरसे वाले बाबा) पर गो तस्‍करों ने ट्रक चढ़ा दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। वह पूरे इलाके में फरसे वाले बाबा के नाम से जाने जाते थे। इस घटना के बाद लोगों में गुस्‍सा भड़क उठा। गौ सेवकों ने आगरा-दिल्‍ली हाइवे मे पुलिस पर जमकर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। मौके पर भारी पुलिसफोर्स तैनात है। घटना कोसीकलां थानाक्षेत्र के नवीपुर में हुई है। बताया जा रहा है कि फरसे वाले बाबा को खबर मिली कि इलाके में कुछ गौ तस्‍कर सक्रिय हैं। वह रात में अपनी टीम के साथ तस्‍करों का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि नवीपुर के पास गौ तस्‍करों ने बाबा के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और कुचलकर मार डाला। बाबा की हत्‍या की खबर फैलते ही गोसेवकों और हिंदूवादी संगठनों में भारी रोष व्‍याप्‍त हो गया। स्‍थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर शांति व्‍यवस्‍था बनाने का प्रयास कर रहा है।

जरूरी खबरें