Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में कार की ट्रक के साथ भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौके पर ही मौत

Editor

Wed, Oct 1, 2025

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में हरियाणा में करनाल के रहने वाले 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पानीपत-खटीमा मार्ग पर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिसमें सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों में 4 व्यक्ति और 2 महिलाएं शामिल हैं। चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से निकाला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, करनाल के फरीदपुर गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह की पिछले दिनों कैंसर से मौत हो गई थी। बुधवार सुबह महेंद्र की पत्नी, जीजा, उसकी 2 बहनें और एक बच्चा अर्टिगा कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। कार ड्राइवर चला रहा था। सुबह साढ़े 5 बजे के करीब खटीमा रोड पर उनकी कार सामने आ रहे ट्रक से टकरा गई। Haryana News जानकारी के मुताबिक, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह ट्रक में फंस गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। तितावी पुलिस को भी सूचना दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोगों को एक-एक कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। सभी 6 लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर उनके शव अस्पताल में भिजवाए गए।

जरूरी खबरें