Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मां का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Editor

Wed, Oct 1, 2025

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, नीलम कई दिनों से पीलिया से पीड़ित थीं और दिल्ली के द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। 

मिली जानकारी के अनुसार, सपना के परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार नीलम नजफगढ़ के दुर्गा विहार कॉलोनी में रहती थीं। अंतिम संस्कार बुधवार को नजफगढ़ के ही एक श्मशान घाट पर संपन्न हो गया, जिसमें सपना, उनके पति वीर साहू और परिवार के सदस्यों ने भावुक विदाई दी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सपना चौधरी को हरियाणा की क्वीन बनाने में उसकी मां का बड़ा हाथ था। मां की मौत से गमजदा सपना ने अपना इंस्टाग्राम डीपी ब्लैक कर ली है। सपना की मां नीलम हमेशा से उनकी सबसे बड़ी समर्थक रहीं। 2020 में सपना के विवाह पर नीलम ने ही मीडिया को पुष्टि दी थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में सपना ने अपने संघर्ष के दिनों को शेयर किया था। जिसमें बताया था कि जब उसे धमकी मिली थी तो मां ने 15 दिन तक घर में छिपाकर रखा था। सपना का सफर संघर्षों से भरा रहा है। रोहतक के एक गरीब परिवार में जन्मीं सपना ने 13 साल की उम्र से ही स्टेज पर कार्यक्रम करने शुरू किए।

जरूरी खबरें