Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में यौन शोषण के आरोपों में घिरे CMO की मौत, जाने पूरा मामला ? 

Editor

Mon, Sep 29, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। कुरुक्षेत्र जिले के गांव कुरड़ी में रह रहे यमुनानगर के सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनकी मौत की पुष्टि कुरुक्षेत्र लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के सीएमओ डॉ. एसएस महला ने की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, डॉ. सिंह पर यमुनानगर सिविल अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने 20 सितंबर को यौन उत्पीड़न और जातिसूचक टिप्पणी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। एफआईआर के बाद से ही वे फरार चल रहे थे और पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर ने वकीलों के माध्यम से अग्रिम जमानत की कोशिश की थी, लेकिन सत्र अदालत ने याचिका खारिज कर दी। इसके बाद वे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जाने की तैयारी में थे। इसी बीच सोमवार को उनका निधन हो गया।Haryana news

जरूरी खबरें