Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा के CM सैनी करेंगें आज कुरुक्षेत्र दौरा, इस समारोह में होंगे शामिल

Editor

Tue, Sep 30, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर आई है। हरियाणा के CM सैनी आज कुरुक्षेत्र के दौरे पर हैं, जहां वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के राज्य स्तरीय समारोह में हिस्सा लेंगे।

जानकारी के मुताबिक, इस समारोह में मुख्यमंत्री 62 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ करेंगे और 650 आंगनबाड़ी केंद्रों के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे।Haryana news
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। यह प्रदर्शनी पोषण और बाल विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के इस दौरे का उद्देश्य राज्य में पोषण और बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को बढ़ावा देना है। नए आंगनबाड़ी केंद्रों के शुभारंभ और मौजूदा केंद्रों के नवीनीकरण से बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहेंगे। Haryana news


जरूरी खबरें