Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के लिए युवा दें अपने सुझाव, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बढ़चढ़कर करें प्रति

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 6 बालिका खिलाड़ी बीमार अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों के मुताबिक उल्टी व पेट दर्द

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में हेरोइन सहित महिला को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ?

Editor

Mon, Sep 29, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार पुलिस की नशा निरोधक टीम ने गांव पीरावली में एक महिला को 12.49 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की थी, जहां आरोपी महिला को रंगे हाथ पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। गांव पीरावली के एक मकान में एक महिला नशीला पदार्थ रखे हुए थी। पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध महिला ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे काबू कर लिया गया।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ में महिला की पहचान गांव पीरावली निवासी हरप्रीत के रूप में हुई। नियमानुसार, पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हरप्रीत के कब्जे से एक पॉलिथीन में 12.49 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

बरामद हेरोइन को जब्त कर थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी महिला हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया।Haryana news

जरूरी खबरें