Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में बिजली विभाग के 6 कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड, जाने इसकी बड़ी वजह ?

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 20, 2025

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में बिजली विभाग के 6 कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। हरियाणा के भिवानी में करंट की चपेट में आने से गांव चांग में युवक की मौत मामले में बिजली निगम के उच्च अधिकारियों ने छह निगम कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया है। 

जानकारी के मुताबिक, कार्यकारी अभियंता ने सोमवार को दीपक के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया व दिए गए आश्वासन के अनुसार परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। Haryana News 

मिली जानकारी के अनुसार, गत 15 अगस्त को गांव चांग निवासी दीपक अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए बिजली घर के नजदीक जोहड़ पर गया था, जहां टूटे तार से करंट आने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, दीपक के परिजनों ने बिजली निगम से लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने भी मृतक के परिजनों की शिकायत पर निगम कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं दीपक के परिजनों ने बिजली निगम से आर्थिक सहायता की मांग उठाई थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, सिटी डिविजन के कार्यकारी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर दीपक के परिजनों को समझाया था और दीपक के परिजनों को पांच लाख आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया था। Haryana News

ये निगम कर्मचारी हुए सस्पेंड

-फोरमैन आशीष

-सब स्टेशन अटेंडेंट हरीराम व जगबीर

-असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट विनोद

-लाइनमैन सतपाल और सतीश को निलंबित कर दिया है।

इसके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के एक कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया है।

जरूरी खबरें