Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : इंदौर:ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ आरोपी गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 25, 2025

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ एक व्यक्ति ने बाइक से पीछा और छेड़छाड़ जैसी घिनौनी हरकत की गई । पुलिस ने आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे खजराना रोड की है। ऑस्ट्रेलिया की दोनों महिला क्रिकेटर कैफे (द नेबरहुड) जा रहीं थी। सफेद शर्ट और काली कैप पहने बाइक सवार पीछा करने लगा। उसने तेजी से आकर एक महिला क्रिकेटर को गलत तरीके से छू लिया। इस घटना से दोनों खिलाड़ी सहम गईं और उन्होंने तुरंत ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क करने का प्रयास किया। इस बीच खिलाड़ियों को असहज देखकर एक कार सवार व्यक्ति आगे आए और उनकी मदद की।

जरूरी खबरें