Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : KMP Expressway: मानेसर से पलवल पहुंचना होगा बिल्कुल आसान, 48 करोड़ खर्च कर बनाया जाएगा चकाचक

Editor

Mon, Sep 15, 2025

KMP Expressway: मानेसर से पलवल जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। KMP Expressway के मानेसर से लेकर पलवल तक जाने वाले रास्ते पर अब मरम्मत का कार्य अगले सप्ताह से शुरू होगा। 

जानकारी के मुताबिक, इसके लिए HSIIDC ने पूरी तैयारी कर ली है। 53 KM लंबी इस सड़क की मरम्मत पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। KMP Expressway

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार की हाई पावर परचेज कमेटी ने बजट को मंजूरी दे दी है। सड़क की मरम्मत के साथ ही जहां सभी अवैध कट बंद किए जाएंगे। वहीं रेलिंग दुरुस्त की जाएगी। KMP Expressway

वैसे तो पूरा KMP Expressway ही खस्ताहाल है, लेकिन मानेसर से पलवल के बीच की हालत सबसे अधिक दयनीय है। कई जगह तो सड़क बैठ चुकी है। तारकोल से बनी सड़क में परतें उखड़ चुकी हैं। Expressway पर मानेसर से पलवल तक 20 से अधिक अवैध कट हैं। सबसे अधिक परेशानी नूंह जिले में है। अवैध कटों की वजह से कहीं से भी वाहन Expressway पर चढ़ जाते हैं। इससे रोजाना वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। KMP Expressway

KMP Expressway पर निर्धारित 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से कहीं भी गाड़ी नहीं चल सकती। Expressway की मुख्य सड़क में जगह-जगह बड़े गड्ढे भी बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। 

दिल्ली-मुंबई Expressway से जुड़ने से इस सड़क पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। इस सड़क का प्रयोग करने वाले वाहनों में 75 प्रतिशत बड़े वाहन हैं। इस सड़क पर गति सीमा 120 KM है लेकिन सड़क की स्थित ऐसी है कि 60 KM प्रति घंटे की गति से भी वाहन नहीं चल पाते हैं। KMP Expressway

पीली पट्टियां 

मरम्मत के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी, ऐसे में हादसों से बचाव के लिए जगह-जगह पीली पट्टियां भी बनाई जाएंगी ताकि वाहन चालक सतर्क हो जाएं। जहां पर हल्का मोड़ है, वहां से कुछ मीटर पहले साइनेज लगाए जाएंगे। KMP Expressway

मरम्मत का कार्य इस तरह किया जाएगा, जिससे कि Expressway पूरी तरह नया दिखे। बता दें कि कई सालों से Expressway की मरम्मत पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, इस वजह से हालत जर्जर हो चुकी है।


जरूरी खबरें