Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व सीएम कोशियारी ने भारत माता की मूर्ति का किया अनावरण।

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 6, 2025

..पूर्व सीएम कोशियारी ने भारत माता की मूर्ति का किया अनावरण।लोहाघाट के रैन बसेरे में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के दिशा निर्देश पर पालिका के द्वारा भारत माता की प्रतिमा लगाई गई है। आज सोमवार को भारत माता की प्रतिमा का पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अनावरण किया किया। पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा उनका एक ही सपना है अखंड भारत कहा आज भारत माता की मूर्ति का अनावरण करते हुए उन्हें अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने मूर्ति लगवाने के लिए पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व समस्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। कहा अखंड भारत का सपना पूरा होने जा रहा है इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत माता की जय के जय कारे लगाए गए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी , भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, सतीश चंद्र पांडे,सुभाष बगोली ,मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, योगेश मेहता, जीवन गहतोड़ी ,राजू गढ़कोटी सचिन जोशी, गौरव पांडे ,विकास शाह,गोविंद बोहरा,मनोज गर्ग ,कुलदीप देव, भैरव दत्त राय , पूर्व पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता वर्मा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें