Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मंगोली के धूरा तोक में गुलदार ने एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट। कल से था लापता।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 12, 2025

धूरा तोक में गुलदार ने एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट। कल से था लापता।

क्षेत्र में दहशत वन विभाग को पुलिस की लोगों से अकेले बाहर न जाने की अपील।

सर को चबा गया गुलदारलोहाघाट के मंगोली ग्राम सभा के धूरा तोक के पास गुलदार ने मंगोली निवासी भुवन राम उम्र 45 वर्ष पुत्र देवराम पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। गुलदार ने देवराम के सर को पूरी तरह खा लिया है। लोहाघाट रेंजर एन 0डी0 पांडे ने बताया भुवन राम कल से लापता थे। ग्रामीणों की सूचना पर आज बुधवार को वन विभाग, पुलिस व ग्रामीणों के द्वारा मंगोली बन पंचायत में सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया शाम 5:30 बजे के लगभग भुवन राम के सव को जंगल से बरामद कर लिया गया है उन्होंने बताया गुलदार ने सव के अधिकांश हिस्से को खा लिया है। वही इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लोहाघाट रेंजर व थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा अपने बच्चों को अकेले स्कूल ना भेजें कहीं भी जाना है तो समूह में जाए ।हाथ में लाठी और डंडे ले । साथ ही उन्होंने जंगल जाने वाली महिलाओं से भी अकेले जंगल ना जाने की अपील की है। वही इस घटना से पूरे क्षेत्र में गुलदार की दहशत फैल गई है। ग्राम प्रधान रमेश राम व ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया सव को कब्जे में ले लिया गया है कल पंचायत नामे की कार्रवाई कर सव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। लोहाघाट रेंजर ने बताया घटना की जांच की जा रही है ।मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा और जल्द ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा क्षेत्र में लगाया जाएगा और बन कर्मियों की लगातार गस्त रहेगी।सर्च अभियान में पुलिस वन विभाग के अलावा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। मामले मे भैंसज संघ के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा गुलदार को पकड़ने की मांग की है।उन्होंने घटना पर दुख जताया है।

जरूरी खबरें