Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के चर्चित चालक अपमान प्रकरण में अंतिम आरोपी गिरफ्तार। थाने में किया सरेंडर

लोहाघाट महाविद्यालय की भूगोल की दो छात्राओं मीनाक्षी व भावना को गोल्ड मेडल

लोहाघाट:कार्य के चलते 19 जून को फोर्ती, बनगांव व मीना बाजार मे विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लालकुआं में मॉर्निंग वॉक को जा रहे व्यक्ति को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर मौत।

लोहाघाट:खेतीखान के गोशनी में किसानों के लिए मुसीबत बने लंगूर फसले की तबाह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: मुंबई: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, नेताओं से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स तक का आया रिएक्शन दो आरोपी गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 12, 2024
मुंबई: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, नेताओं से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स तक का आया रिएक्शन मुंबई मे एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर तीन अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की. इस घटना में गोली लगने से उनकी मौत हो गई है. वहीं, अब इस पर राजनीतिक और बॉलीवुड हस्तियों का रिएक्शन आया है. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी.राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित) के नेता और पूर्व विधानसभा सदस्य बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर शाम गोली लगने से मौत हो गई. खबरों के मुताबिक बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियां मारी गईं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है.बाबा सिद्दीकी की मौत पर तमाम राजनीतिक और बॉलीवुड हस्तियों की प्रतिक्रिया सामने आई है. इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. इस बवाल के संबंध में आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि, ‘मैंने अपना अच्छा साथी, दोस्त खो दिया है. मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं.’अजित पवार ने कहा कि बाबा सिद्दीकी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, ‘घटना की पूरी जांच की जाएगी और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हमले के पीछे के मास्टरमाइंड का भी पता लगाया जाएगा. ‘ उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी के निधन से हमने एक अच्छा नेता खो दिया है, जो अल्पसंख्यक भाइयों के लिए लड़ता था और सर्व-धार्मिक सद्भाव के लिए प्रयास करता था. उनका निधन एनसीपी के लिए एक बड़ी क्षति है.पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट, तीसरा फरार एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर यह फायरिंग बांद्रा ईस्ट में हुई. जहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर तीन राउंड फायरिंग की. यह घटना निर्मल नगर पुलिस स्टेशन इलाके की है. जब बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा खेरवाड़ी स्थित ऑफिस से बाहर निकल रहे थे, तभी सिग्नल के पास हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी हरियाणा और दूसरा उत्तर प्रदेश का है. तीसरा आरोपी फरार है. वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने X पर लिखा, ‘बाबा सिद्दीकी की गोली लगने से हुई मौत बहुत ही दुखद घटना है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. उनके परिवार को इस कठिन समय से लड़ने की शक्ति मिले.’ वहीं, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बाबा सिद्दीकी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मुंबई में पुलिस का कोई डर नहीं है क्योंकि इस सरकार ने अपराधियों का समर्थन किया है.विजय वडेट्टीवार ने X पर लिखा, ‘यह बेहद चौंकाने वाला और दुखद है कि प्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि उनके पास वाई लेवल की सुरक्षा थी.’ उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बड़े नेता को इस तरह गोली मार दी जाती है. हम कहते रहते हैं कि महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश बन गया है. मुंबई शांतिपूर्ण थी लेकिन हाल ही में मुंबई में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. मुंबई में पुलिस का कोई डर नहीं है. ये सरकार अपराधियों का समर्थन करती है.अभिनेता राजा मुराद ने कहा कि, ‘ जब आप तरक्की करते हैं आपके पास दौलत आती है तो कई लोगों की नजरों में आप खटकने लगते हैं. अब इसके पीछे किसका हांथ है माफिया है या पॉलिटिकल है ये तो आने वाला समय ही बता सकते है.’ उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कोई बी सुरक्षित नहीं है कभी भी किसी के साथ कोई भी घटना हो सकती है. हमारे बहुत अच्छे मित्र रहे हैं. उनके रिलेशन सबसे बहुत अच्छे थे.इस मामले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या चिंता का विषय है. सरकार को जांच के लिए एक विशेष टीम बनानी चाहिए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

जरूरी खबरें