Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

सूचना

रिपोर्ट : साहबराम : Haryana : हरियाणा के इस शहर में जाम की समस्या होगी खत्म, यहां बनेगी स्लिप रोड

Editor

Wed, Sep 24, 2025

Haryana : हरियाणा के फरीदाबाद में लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। बड़खल और बाटा में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए 1500 करोड़ रुपये की लागत से स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। आपको बता दें कि स्लिप रोड एक छोटी सड़क होती है जो मुख्य राजमार्गों या चौराहों पर जाने या उनसे बाहर निकलने की सुविधा देती है। इसका उद्देश्य मुख्य ट्रैफ़िक में व्यवधान डाले बिना वाहन आसानी से निकल जाते हैं।

दरअसल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि मंत्री बड़खल क्षेत्र में 20 करोड़ की लागत होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़खल के विधायक धनेश अदलखा ने की।

20 करोड़ के खर्च से होंगे ये काम

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहाकि 20 करोड़ से होने वाले कार्यों में जलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल, पाकों का विकास और सौंदर्याकरण, ओपन जिम की स्थापना, वर्षा जल संचयन प्रणाली का निर्माण, विभिन्न सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य और सीवर डिसिल्टिंग जैसी कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में पानी, स्वच्छता और यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

11 सालों में हुआ सुधार

मंत्री ने कहा 11 सालों में फरीदाबाद में सड़कों और हाईवे कनेक्टिविटी में काफी सुधार हुआ है। जहां कभी हर चौराहे पर जाम की समस्या आम बात थी, वहीं आज बदरपुर से लेकर कर्मन बॉर्डर तक निर्बाध और सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली-वडोदरा-मुंबई कॉरिडोर से जुड़ाव और जेवर एयरपोर्ट और केएमपी एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी ने क्षेत्रीय विकास को नई दिशा और गति प्रदान की है।

उन्होंने कहा लगभग 300 करोड़ की लागत से ओल्ड रेलवे स्टेशन आधुनिक एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।

जरूरी खबरें