Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत: मानसून पूर्व तैयारी 6.15 लाख घन मीटर मलवा हटाकर पूरा हुआ नदी चैनलाइजेशन कार्य

चम्पावत : टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

पाटी:अवैध शराब की कर रहा था तस्करी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बाराकोट:लड़ीधुरा मंदिर के पास बीते 10 दिनो से वीराने में खड़ी पल्सर बनी संशय का विषय

देहरादून : मांगों को लेकर पानी की टंकी के ऊपर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी

रिपोर्ट : साहबराम : Special Trains: ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी! इस बार दिवाली पर रेलवे चलाएगा 12000 स्पेशल ट्रेनें

Editor

Wed, Sep 24, 2025

Special Trains: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियोब की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला किया है। त्योहारी सीजन में भारी संख्या में लोग अपने घरों को जाने के लिए ट्रेन और बस की बुकिंग कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे ने 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी दी हैइन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों की यात्रा आसान और सुगम हो जाएगी।

इस साल 4,500 स्पेशल ट्रेनें अधिक

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले साल दिवाली और छठ पूजा के दौरान 7,500 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। इस बार भारतीय रेलवे ने अपनी क्षमता बढ़ाकर लगभग 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का लक्ष्य रखा है, जो कि पिछले साल से 4,500 ज्यादा हैं।

इन रूटों पर विशेष ध्यान

आपको बता दें कि दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े मेट्रो शहरों से उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं। इस कारण इन मार्गों पर ट्रेन में भारी भीड़ देखने को मिलती है। रेलवे ने इसी भीड़ को देखते हुए इस साल ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

जानें कब से कब तक चलेंगी ट्रेनें

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने अब तक 10,000 स्पेशल ट्रेनों की अधिसूचना जारी कर दी है। इन ट्रेनों में से 150 पूरी तरह से अनारक्षित कैटेगरी की होंगी, जिन्हें अंतिम समय में चलाया जाएगा। ये सभी स्पेशल ट्रेनें 1 अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी, ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही सुगम हो सके।

जरूरी खबरें