Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत जिले को दायित्व मिलने पर भाजपा ने जताई खुशी मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 2, 2025

चंपावत जिले को दायित्व मिलने पर भाजपा ने जताई खुशी मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद श्याम नारायण पांडे बने उपाध्यक्ष उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति। लोहाघाट:धामी सरकार के द्वारा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप दिए गए है।मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत में भाजपा के समर्पित व वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडे को उपाध्यक्ष उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का दायित्व सोपा गया है। पांडे को दायित्व मिलने पर आज लोहाघाट में नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई तथा मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया ।इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी ने कहा धामी सरकार के द्वारा पार्टी के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप कर उनका सम्मान किया है कहा चंपावत से भाजपा के वरिष्ठ व भाजपा के स्तंभ माने जाने वाले श्याम नारायण पांडे को दायित्व दिए जाने के लिए चंपावत के समस्त भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री धामी सहित पार्टी हाई कमान को धन्यवाद देते हैं कहा पांडे ने अपना जीवन पार्टी को समर्पित किया है और वह इस सम्मान के सच्चे हकदार हैं। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगोली, श्याम ढेक,सचिन जोशी चंद्रशेखर बगौली ,सूरज कुमार, मोहन पटनी ,कैलाश पांडे, अनिल जोशी, नरेश फर्त्याल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें