Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट में धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा स्थापना दिवस व अंबेडकर जयंती

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 4, 2025

बाराकोट में धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा स्थापना दिवस व अंबेडकर जयंती बाराकोट ब्लॉक सभागार में आज शुक्रवार दोपहर को भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा की अध्यक्षता तथा दरबान सिंह मेहता के संचालन में 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाये जाने को लेकर बैठक की गई, बैठक में मुख्य वक्ता लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि विनीता फर्त्याल ने बैठक में पार्टी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी महत्वपूर्ण दिवसों को धूमधाम से मनाए जाने तथा गांव चलो अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचने को लेकर विशेष चर्चा की और दोनों कार्यक्रम भव्य व दिव्य बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजूअधिकारी ,दीपेंद्र अधिकारी, योगेश जोशी, कमलेश जोशी ,प्रकाश राम, मनोज जोशी, दीवान राम, हीरा बल्लभ पांडे आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का समापन ब्लॉक प्रमुख प्रशासक विनीता फर्त्याल के द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें