Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: चंपावत भाजपा जिलाध्यक्ष ने 5 लाख से अधिक वोटो से जीतने का किया दावा

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 24, 2024
चंपावत भाजपा जिलाध्यक्ष ने 5 लाख से अधिक वोटो से जीतने का किया दावा चंपावत भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ने लोकसभा चुनाव 2024 में अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के 5 लाख से अधिक वोटो से जीतने का दावा किया रविवार को मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मेहरा ने कहा पिछले इलेक्शन में भाजपा इस संसदीय क्षेत्र में ढाई लाख वोटो से जीती थी लेकिन 2024 में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 5 लाख से अधिक वोटो से जीत दर्ज करने जा रहे हैं जिसके लिए भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से जुट गया है मेहरा ने कहा केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया है करोड़ों लोग इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं जनता तीसरी बार नरेंद्र भाई मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने जा रही है उन्होंने कहा इस बार भी उत्तराखंड की पांचो सीटे जनता के सहयोग से भाजपा की झोली में आ रही है 19 अप्रैल को प्रदेश की जनता कमल के बटन को दबाने जा रही है उन्होंने कहा जो व्यक्ति कांग्रेस का बस्ता पकड़ेगा वह भी कहीं न कहीं भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार का लाभार्थी जरूर होगा उन्होंने कहा इस बार देश की जनता इतिहास रचने जा रही है भाजपा का अबकी बार 400 पार का नारा देवतुल्य जनता के सहयोग से सच होने जा रहा है कांग्रेस प्रत्याशी दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आ रहे हैं

जरूरी खबरें