रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
Laxman Singh Bisht
बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।
सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी।

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड से बीते दिनों भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा की गई मारपीट के बाद चंपावत जिले की राजनीति गर्मा गई है। आज गुरुवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने चंपावत जिला मुख्यालय में मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा जनता द्वारा चुने गए सम्मानित जन प्रतिनिधि के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करना बेहद शर्मनाक मामला है। मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा सत्ता पक्ष को राजनीतिक विरोध में लोकतांत्रिक मूल्य की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा विधायक तिलक राज बेहड के साथ हुई मारपीट की घटना का कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेगी। उन्होंने कहा जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती है आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी,भूपेंद्र सिंह महर ,नानू बोहरा, उमेश शर्मा ,दीपक सिंह, कमल सिंह, भुवन शर्मा ,सोनू भट्ट ,शंकर सिंह करन कुमार, संजय सिंह, नीरज कालाकोटी, मुकेश भट्ट, रणजीत सिंह अधिकारी, मनीष सिंह, सचिन सिंह ,जीवन सिंह बिष्ट, नीरज पांडे , अनंत शाह आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।