Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: चंपावत:अल्मोड़ा लोकसभा सीट से प्रदीप टम्टा को उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस ने जताई खुशी जीत का किया दावा 

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 13, 2024
अल्मोड़ा लोकसभा सीट से प्रदीप टम्टा को उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस ने जताई खुशी जीत का किया दावा बुधवार को चंपावत के समस्त कांग्रेसजनों द्वारा चंपावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता एवं जिला संगठन महामंत्री निर्मल तड़ागी के संचालन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रदीप टम्टा को अल्मोड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई साथ ही साथ आपस मे मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जीत का दावा करते हुए कहा कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाई जाएगी जिसके लिए पूरी कांग्रेस एकजुट है और तैयार  है इस दौरान पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल , जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी , नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा , जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा ,महिला प्रदेश सचिव आशा टम्टा , ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा , जिला उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी ,जिला कोषाध्यक्ष सौरव साह , बालादत्त थ्वाल ,जिला सचिव जगदीश चंद्र जोशी ,मंडल अध्यक्ष कमल भंडारी , केदार सिंह सामंत , कैलाश राम समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

जरूरी खबरें